Vivo Y Series Price Hike: शानदार फोन्स Y11, Y21 OR Y51 अब हुए महंगे, जानें नई कीमत

लगातार RAM और ROM की मांग और सप्लाई के बीच फंसे स्मार्टफोन मार्केट में कंपनियां लगातार अपने फोन्स की कीमतें बढ़ाती जा रही हैं। हाल ही में OnePlus N6 और CE6 की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद OPPO ने A6x, A6s और A6 की कीमतें बढ़ाईं और अब Vivo ने भी अपने सबसे कम कीमत वाले Vivo Y Series 5G मोबाइल्स के दाम बढ़ा दिए हैं।

Vivo Y Series के इन स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ीं

Vivo ने भारत में अपनी Y-Series के कई 5G स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में ₹1,000 से लेकर ₹4,000 तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतों के बाद Vivo Y-Series के ये स्मार्टफोन्स अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं।

सबसे ज्यादा कीमत Vivo Y51 Pro 5G के 8GB+256GB वेरिएंट की बढ़ी है, जिसकी कीमत में सीधे ₹4,000 की बढ़ोतरी की गई है। वहीं Vivo Y21 5G के दोनों वेरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Vivo Y series –

स्मार्टफोन और वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतकितना बढ़ा दाम
Vivo Y51 Pro 5G (8GB+128GB)₹30,999₹32,999₹2,000
Vivo Y51 Pro 5G (8GB+256GB)₹33,999₹37,999₹4,000
Vivo Y31 5G (6GB+128GB)₹25,999₹27,999₹2,000
Vivo Y31 5G (6GB+256GB)₹28,999₹31,999₹3,000
Vivo Y21 5G (4GB+128GB)₹20,999₹22,499₹1,500
Vivo Y21 5G (6GB+128GB)₹23,999₹26,499₹2,500
Vivo Y11 5G₹16,999₹17,999₹1,000
Vivo Y19s 5G₹16,499₹17,499₹1,000

Vivo Y-Series Phones में क्या-क्या Features मिलते हैं?

Vivo Y19s 5G: इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी, 13MP + ऑक्जिलरी रियर कैमरा, 5MP सेल्फी कैमरा और Android 15 मिलता है।

Vivo Y51 Pro 5G: इसमें Dimensity 7360 प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और OriginOS 6 भी दिया गया है।

Vivo Y31 5G: इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी, 44W FlashCharge, 50MP मेन कैमरा और IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है।

Vivo Y21 5G: इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी, 44W FlashCharge, 50MP AI कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और IP65 रेटिंग दी गई है।

Vivo Y11 5G: इसमें Dimensity 6300 चिपसेट, 6,500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 1200 निट्स ब्राइटनेस, 13MP रियर कैमरा और IP65 रेटिंग मिलती है।

Sunil Jamra
Sunil Jamrahttps://gizmobeta.com
A smartphone reviewer and tech writer who has sold and tested smartphones from Vivo, OPPO, Samsung, and other leading brands in both online and offline markets. Drawing from real-world smartphone experience, camera testing, and in-depth gadget analysis, he creates practical and informative tech content that helps readers make better purchasing decisions and stay updated with the latest technology trends.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles